Over 10 years we help companies reach their financial and branding goals. Maxbizz is a values-driven consulting agency dedicated.

Gallery

Contact

+1-800-456-478-23

411 University St, Seattle

maxbizz@mail.com

Sickle Cell Motivational Camp and Free Medicine Distribution – Rani Durgavati Mahavidhyalaya on 1st Dec 2025

सिकल सेल जनजागरण कैम्प का आयोजन रविवार को किया गया। रानी दुर्गावती महाविद्यालय परिसर मे ं आयोजित इस शिविर में सिकल सेल पीड़ित मरीज और उनके परिजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह शिविर महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन मंडला थैलेसीमिया जन जागरण समिति मप्र नोवो नॉर्डिस्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड पराग सागर फाउंडेशन नॉलेज पार्टनर के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले, जबलपुर से आए स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं समाजसेवी विकास शुक्ला, पंकज सिंघई, पराग सागर एवं बैसाख ू नंदा, नीरज अग्रवाल, श्रीमती प्रिया धुर्वे, श्रीमती संजूलता सिंगौर, श्रीमती रिकी अरोरा, डॉ. सुरेश चौधरी की सहभागिता रही। शिविर में जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंच ें सिकल सेल से ग्रसित मरीजो ं एवं वाहक व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच रोग की गंभीरता का परीक्षण और उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा 120 महिला एवं पुरुषों की सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की गई और रोगानुसार आवश्यक दवाइया ं निःशुल्क वितरित की गई। साथ ही उपस्थित मरीजो ं एवं परिवारजनों को रोग की रोकथाम पहचान और समय पर उपचार के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि सिकल सेल एक गंभीर अनुवांशिक बीमारी है जिसमें मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन रक्षक साबित

होता है। इस संबंध में लोगों को बीमारी के लक्षण बचाव एवं उपचार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। रक्तदान शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्त जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। वहीं युवाओं को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए लगातार ऐस े सामाजिक अभियानों से जुड़न े का आह्वान किया गया। वही ं महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप चंद्रौल ने बताया कि सिकिल सेल एनीमिया खून की कमी से जुड़ी एक बीमारी है। इस अनुवांशिक डिस्ऑर्डर में ब्लड

से टूट जाते हैं। उनका साइज बदल Reply जो खून की नसों को ब्लॉकेज कर देती है। वही पराग सागर ने कहा कि सिकिल सेल एनीमिया में लाल रक्त कण मर जाते ह ैं और शरीर मे ं खून की कमी हो जाती है। जेनेटिक बीमारी के चलते शरीर में खून बनना बंद हो जाता है। वही ं पंकज सिंघई ने कहा कि शरीर मे ं खून की कमी हो जान े के कारण यह रोग किडनी, तिल्ली, लीवर जैस े कई जरूरी अंगों को डेमेज होने का कारण बनता है। पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाए ं न होने से एनीमिया विकसित करते हैं, वह स्थिति जो है सिकिल सेल एनीमिया का नाम देती है। सिकिल कोशिकाएं, लाल रक्त कोशिकाओं को अपना काम करने के लिए रोकती है। सिकल सेल एनीमिया की बीमारी आनुवांशिक है। इसके उन्मूलन के लिए व्यापक जनजागरूकता आवश्यक है। इस मौके पर सिकल सेल जिला

नोडल अधिकारी डॉ. कोरी ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओ ं का विस्तार से उल्लेख

किया। उन्होंन े बताया कि सिकल सेल एनीमिया गंभीर आनुवंशिक रोग है जिसका प्रभाव पीड़ित परिवार की कई पीढ़ियो ं तक देखन े को मिलता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान जाँच और विवाह पूर्व स्क्रीनिंग सबस े महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. कोरी ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग पूर्व से ही निरंतर इस दिशा मे ं पहल कर रहा ह ै तथा आग े भी सिकल सेल उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंन े उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति में अत्यधिक थकान, कमजोरी, हड्डियो ं में दर्द, पीलिया जैस े लक्षण दिखाई दें तो तुरंत सिकल सेल की जाँच कराएं। समय पर उपचार से रोग की जटिलताओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी सिकल सेल रोग की पहचान, रोकथाम और पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉक्टर सुरेश चौधरी ने बताया कि संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन और नियमित चिकित्सकीय परीक्षण इस रोग के प्रबंधन मे ं मुख्य भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम

के दौरान चिकित्सा कर्मियो ं और सामाजिक संगठनो ं की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर सुरक्षित रक्तदान, जन स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों तक उपचार संसाधन पहुंचान े को लेकर भी चर्चा की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी बूथ, परामर्श केंद्र, दवा वितरण केंद्र और रक्त जांच काउंटर स्थापित किए गए थे। मरीजो ं और परिजनो ं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए नीरज अग्रवाल ने कहा कि ऐस े शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसस े लाभ मिले। समापन सिकल सेल उन्मूलन का यह प्रयास मंडला जिले के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आग े भी ऐस े शिविरों को यापक स्तर पर आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि जिले को सिकल सेल मुक्त बनाना संभव हो सके। यह शिविर जिलास्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता के लिहाज से अत्यंत उपयोगी और सफल सिद्ध हुआ। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गौसेवा रक्तदान संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज मलिक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज कराई।


GALLERY


MEDIA MENTIONS