3rd National Thalassemia & Sickle Cell Conference on 13th & 14th Sept 25 at Neemuch
थैलेसीमिया एवं सिकल सेल पर नीमच मध्यप्रदेश में हुआ दो दिवसीय तीसरी राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
थैलेसीमिया जनजागरण समिति मध्यप्रदेश, थैलेसीमिया व सिकल सेल वेलफेयर सोसायटी नीमच एवं अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल दशहरा मैदान नीमच में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को हुआ
जिसमें पहले दिन ये बताया गया कि किस तरह हम इस बीमारी को रोक सकते है एवं जो बच्चे इस बीमारी से पीड़ित है वो किस तरह अपना जीवन यापन कर अपनी देख रेख कर सकते है सभी परिजनों को भी यह बताया गया कि उन्हें किस समय किस तरह से बच्चों की देख रेख करना है कार्यक्रम स्थल पर ही बच्चों के ब्लड सैंपल भी लिए गए जांच के बाद दूसरे दिन सभी की रिपोर्ट डॉक्टर ओपीडी में दी गई साथ ही डॉ. दिनेश पेंढारकर फरीदाबाद, डॉ. दिनेश भूरानी जी दिल्ली एवं डॉ. सुनील भट्ट जी बैंगलौर द्वारा कार्यशाला में आए हुए सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया
इस कार्यशाला में एच एल ए कैंप भी हुआ जिसमें 82 बच्चों के एवं उनके परिजन मिलाकर कुल 300 से अधिक लोगों का सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट 3 से 4 माह में आने के बाद जिनका एच एल ए मैच होगा उनका बी एम टी कराया जाएगा
इस कार्यशाला में डॉ. दिनेश पेंढारकर फरीदाबाद, डॉ. दिनेश भूरानी दिल्ली, डॉ. सुनील भट्ट बैंगलोर, डॉ. सुनित डी पी लोकवानी इंदौर, डॉ. वैभव शाह अहमदाबाद, डॉ. मुस्तफा अली नीमच, डॉ. सुजाता गुप्ता नीमच, डॉ सुषमा रावत इंदौर , डॉ ललिता पेंढारकर उज्जैन , डॉ लाड धाकड़ नीमच डॉ सुदर्शन गुप्ता , डॉ अर्पित मित्तल उदयपुर डॉ कृष्ण कुमार कारपेंटर शामिल हुए ।
साथ ही इस कार्यशाला में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार आदि प्रदेशों से करीब 120 समाजसेवी शामिल हुए जिनका दूसरे दिन स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया
कार्यक्रम स्थल से शहर के मुख्य मार्गों पर रक्तदान थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जनजागरुकता रैली भी निकाली गई















































































