Over 10 years we help companies reach their financial and branding goals. Maxbizz is a values-driven consulting agency dedicated.

Gallery

Contact

+1-800-456-478-23

411 University St, Seattle

maxbizz@mail.com

Memorandum Submission to Dy. Director Blood Cell NHM M.P. – Dr. Ruby Khan

आज थैलेसीमिया जनजागरण समिती के प्रदेश समिति सदस्य श्री विकास जी शुक्ला ,सत्येंद्र जी ,विनीत मेहंदीरत्ता आसमा खान सुप्रीत जी का भोपाल प्रवास के दौरान NHM की उप संचालक रूबी खान जी एव NHM की मिशन डायरेक्टर प्रियंका दास जी के समक्ष थैलेसीमिया परिवार की पीड़ाओं के निराकरण के लिए मिलना हुआ ।

मीटिंग के दौरान उन्हें थैलेसीमिया जनजागरण समिति द्वारा बच्चो के कल्याणार्थ कुछ मांगे NHM की अधिकारियों के समक्ष रखी गयी और अधिकारियों द्वारा सकारात्मक सहयोग का वादा किया गया ।

अब बहुत जल्द ही अधिकांश जिला अस्पतालों में lucoreduced ब्लड बच्चो को मिलने लग जायेगा

अभी जहां फिल्टर ब्लड या कॉम्पोनेन्ट लग रहा है वहा बहुत जल्द lucoreduced ब्लड मिलने लग जायेगा ।

आयरन चिलेटर को लेकर भी हमें सकारात्मक सहयोग के लिए वादा किया गया है ।

आप सभी थेलेसिमिक परिवार एक पत्रक बना कर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को देवे जिसमे वर्तमान आयरन चिलेटर को बदलने का निवेदन किया गया हो ।

उसकी एक कॉपी थैलेसीमिया जनजागरण समिति को भी देवे ।

प्रदेश के स्वास्थ विभाग के जॉइंट कमिशनर को यह लेटर देने पर इस दवाई के बदले दूसरी दवाई मिलने लग जायेगी ।

सभी जिलों के थेलेसिमिक बच्चो का त्रैमासिक स्वास्थ परीक्षण मार्गदशन हेतु हिमेटोलॉजिस्ट भी नियुक्त होंगे ।

प्रदेश में pre natal test यूनिट को स्थापित करने की बात हुवी है जिसे जल्द ही budget बना कर इंदौर में चालू किया जाएगा ।

समस्त थेलेसिमिक बच्चो का दिव्यांग सर्टिफिकेट 80 प्रतिशत से अधिक का बनेगा ऐसा नोटिफिकेशन जारी किया गया है जो हमे भी मिलेगा जिसे समूह में अपडेट कर दिया जाएगा ।

आयुष्मान योजना का लाभ BMT वाले थेलेसिमिक बच्चो को भी मिले इस हेतु भी CEO आयुष्मान योजना अधिकारी से बात करने का वादा अधिकरियो द्वारा किया गया है ।